LPG बुकिंग नियम में बदलाव, अब तुरंत नहीं कर सकेंगे अगली बुकिंग
New Delhi
नई दिल्ली/देश: LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब गैस सिलेंडर की बुकिंग पहले की तरह कभी भी संभव नहीं होगी।
सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। पहले यह अवधि 21 दिन थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में और सख्ती
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में यह समय 45 दिन तक बढ़ाया गया है, ताकि सभी तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
क्यों लिया गया यह फैसला?
सरकार का कहना है कि हाल के दिनों में:
पैनिक बुकिंग बढ़ गई थी
लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कर रहे थे
ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें भी सामने आईं
इन्हीं कारणों से यह कदम उठाया गया है, ताकि गैस की सप्लाई सभी तक बराबर पहुंचे।
Comments
0 comment